fbpx

CPCT EXAM 2 महीनें में फोन से तैयारी करके निकाले | Question Papers, Mock Test, Hindi Typing Test, Score Card

कम्‍प्‍यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT)

मध्‍यप्रदेश शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांकC 3 – 15/ 2014/1/03 दिनांक 26 फरवरी 2015 के अनुसार CPCT परीक्षा के आयोजन हेतु विस्‍‍तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये थे। इस संदर्भ में विभिन्‍न विभागों के डाटा एन्‍ट्री ऑपरेटर/आई.टी./ऑपरेटर सहायक ग्रेड-3/स्‍टेनो/शीघ्रलेखक/टायपिस्‍ट तथा इसी प्रकार के अन्‍य पद जिनके लिए भर्ती नियमों में कम्‍प्‍यूटर डिग्री सर्टिफिकेट / डिप्‍लोमा / अनिवार्य योग्‍यता रखी गई है, उनके लिए CPCT स्‍कोर कार्ड धारित करना भी अनिवार्य होगा।

सरकार के विभिन्‍न विभागों और ऐजेंसियों में विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए आकांक्षी उम्‍मीदवारों की कम्‍प्‍यूटर प्रवीणता तथा अन्‍य संबद्ध कौशल के आंकलन हेतु राज्‍य में कम्‍प्‍यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (CPCT)का संचालन करने का निर्णय लिया गया है।

CPCT का उद्देश्‍य शासन के विभिन्‍न विभागों और ऐजेंसियों में विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए उम्‍मीदवारों का कम्‍प्‍यूटर दक्षता में निष्‍पक्ष एवं पारदर्शी मूल्‍यांकन सुनिश्चित कर मानकीकृत आंकलन करना है। शासन में संविदा/नियमित नियुक्ति की तलाश कर रहे उम्‍मीदवार CPCT परीक्षा में भाग लेकर अपना स्‍कोर कार्ड प्राप्‍त कर सकते है। यह स्‍कोर कार्ड सरकारी क्षेत्र के नियोक्‍ताओं द्वारा कम्‍प्‍यूटर एवं टाइपिंग प्रवीणता तथा उम्‍मीदवार के संबद्ध कौशल के आंकलन हेतु किया जायेगा।

इस कम्‍प्‍यूटर आधारित परीक्षा के आंकलन का आधार बहु विकल्‍प प्रश्‍न (MCQ) और टाइपिंग परीक्षा के माध्‍यम से निम्‍‍नलिखित दक्षताओं का है:

  • कम्‍प्‍यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान।
  • कम्‍प्‍यूटर हार्डवेयर और साफ्टवेयर के साथ परिचय।
  • नेटवर्किंग, इंटरनेट, ई-मेल जैसे और इसी तरह के सामान्‍य आईटी कौशल में प्रवीणता।
  • अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में टाइपिंग कौशल।
  • व्‍यापक कौशल।
  • गणितीय/तर्क कौशल और सामान्‍य जागरूकता।

कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा का उद्देश्‍य:

CPCT आंकलन के साक्षा उद्देश्‍य निम्‍नलिखित है:

  • बुनियादी कम्‍प्‍यूटर दक्षता के आंकलन के लिए एकरूप प्रणाली की स्‍थापना तथा विभिन्‍न प्रक्रियाओं प्रमाण-पत्रों की आवश्‍यकताओं को दूर करना।
  • कम्‍प्‍यूटर और टाइपिंग कौशल के प्रतिभा पूल का स्‍वीकार्य मानकों अनुसार विकास करना।
  • सभी सरकारी विभागों और ऐजेंसियों को विभिन्‍न स्‍तरों पर उनकी आवश्‍यकताओं अनुकूल मानव संसाधन भर्ती में सहयोग करना।
  • विभिन्‍न सरकारी विभागों ऐजेंसियों में भर्ती के दौरान चयनित उम्‍मीदवारों की क्षमताओं के आंकलन के लिए एक पारदर्शी, निष्‍पक्ष, उन्‍मुख और वैज्ञानिक तौर पर डिजाइन प्रणाली विकसित करना।

1. सीपीसीटी परीक्षा के लिये आवेदन कौन कर सकता है ?
सीपीसीटी परीक्षा, उम्मीदवारों की संख्या और परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता के आधार पर नियमित अंतराल पर आयोजित की जा रही है।

2. सीपीसीटी परीक्षा की अवधि क्या है ?
CPCT परीक्षा कि अवधि 120 मिनट है जिसका आंकलन दो वर्गों में होता है तथा दोनों वर्ग आवश्‍यक है।

वर्ग 01 – MCQ (मल्टी च्वाइस प्रश्न) – 75 मिनट के बहु विकल्‍पीय प्रश्‍न.

वर्ग 02 – टाइपिंग कौशल

वर्ग 02 (भाग-1) – अंग्रेजी टाइपिंग – टाइपिंग टेस्‍ट 15 मिनट्स में टाईप करने के लिए उपलब्ध होगा

वर्ग 02 (भाग-2) – हिंदी टाइपिंग – टाइपिंग टेस्‍ट 15 मिनट्स में टाईप करने के लिए उपलब्ध होगा

3. सीपीसीटी परीक्षा शुल्क ?
सीपीसीटी में सम्मलित होने हेतु परीक्षा शुल्क रु 660/- (छह सौ साठ है) (शुल्क सेवा कर शामिल) मात्र है |

4. सीपीसीटी स्कोर कार्ड की वैधता क्या है?
सीपीसीटी स्कोर कार्ड, स्कोर कार्ड में अंकित तारीख से 7 साल तक के लिए मान्य है।

5. हिंदी टाइपिंग परीक्षा हेतु किस प्रकार के की-बोर्ड लेआउट उपलब्ध है ?
हिंदी टाइपिंग परीक्षा हेतु रेमिंगटन (Remington Gail ) और इंस्क्रिप्ट (In script) कीबोर्ड लेआउट उपलब्ध है |

6.उम्मीदवार द्वारा परीक्षा के दिन किन दस्तावेजो को लाने की जरूरत है ?
उम्मीदवार द्वारा निम्नलिखित दस्तावेजों को लाना जरूरी है:

1. प्रवेश पत्र
2. फोटो पहचान पत्र (एडमिट कार्ड पर उल्लेख अनुसार)
3. उच्चतर माध्यमिक अंक सूची

उम्मीदवार की फोटो छवि और हस्ताक्षर दोनों प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र पर स्पष्ट और सुपाठ्य होना चाहिए। उम्मीदवार यदि इन दोनों या किसी एक दस्तावेज के बिना परीक्षा केंद्र पर आता है तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


रेमिंगटन (गेल) कैरेक्टर कोड


यूनिकोड (मंगल) फॉन्ट वाले रेमिंगटन (गेल/सीबीआई) कीबोर्ड में हमने देखा है कि कीबोर्ड पर कुछ कैरेक्टर नहीं पाए जाते हैं। रेमिंगटन कीबोर्ड में कुछ वर्णों के संयोजन से बने कुछ वर्ण, रेमिंगटन गेल कीबोर्ड में उपयोग की जाने वाली कुंजियों के इस संयोजन को “शॉर्टकट कुंजी” के रूप में भी जाना जाता है, आप नीचे रेमिंगटन हिंदी कीबोर्ड वर्ण सूची देख सकते हैं:

SaiBaba EduTech Font

उपरोक्त सिम्बल/ वर्ण की-बोर्ड के सामान्य बटन से बनाये जा सकते है, लेकिन इनके अलावा कुछ सिम्बल जैसे-हृ, ह्य, ट्र, ह्र, आदि बनाने के लिए जानकारी निम्नानुसार है :-

ट्र बनाने के लिए – ट एवं Z बटन

हृ बनाने के लिए – ह एवं + बटन

कृ बनाने के लिए – क एवं + बटन

फ् बनाने के लिए – फ एवं + बटन (शिफ्ट के साथ )

बनाने के लिए – उ एवं Q बटन (शिफ्ट के साथ )

बनाने के लिए – इ एवं Z बटन (शिफ्ट के साथ )

र्फ बनाने के लिए – फ एवं Z बटन (शिफ्ट के साथ )

सामान्य : कीर्ति, पूर्ति, उर्फ, वर्ण और अन्य शब्द ई की तरह ही बनाए जाते है। यदि आप उर्फ लिखना चाहते है तो पहले उ बनाएं तथा स्पेस बार से आगे बढें एवं वापिस आकर फिर फ बनाएं क्योकि उ के बाद सीधे ही फ नही बनता बल्कि ऊ बन जाता है। इसी प्रकार रफ्तार, रफ, उफ आदि शब्द लिखे जाते है।

उपरोक्त शब्द एवं वर्ण के अलावा और भी कई वर्ण / शब्द होते है जो दो से अधिक वर्ण के मेल से बनते है जिनको बनाने के लिए हमे जानकारी होनी चाहिए कि वह किन–किन वर्ण के मेल से बनते है जैसे

इसी प्रकार अन्य वर्ण बनते है। जब हम दो या अधिक वर्ण को मिलाकर किसी नये वर्ण को बनाते है तो हमे पहले अक्षर को आधा करना होता है। रेमिंग्टन ले आऊट मे किसी भी अक्षर को आधा करने के लिए हलंत का उपयोग करना होता है जो शिफ्ट के साथ प्लस बटन दबाने से बनता है कुछ उपयोगी शब्द एवं वर्ण कि जानकारी निम्न है :-

· डॉ बनाने के लिए डा के बाद W के नीचे (शिफ्ट के साथ) दबाएं, इसी प्रकार कॉ फॉ, रॉ, आदि बनाए जाते है।

· के नीचे बिंदी बनाने के लिए ~ (टिल्ड) बटन दबाएं, इसी प्रकार पढ़, चढ़, गढ़, आदि बनाएं जाते है।

· ह्य बनाने के लिए ह के बाद प्लस (शिफ्ट के साथ) एवं म दबाएं, इसी प्रकार से ह्र, ह्र, ह्य आदि बनाए जाते है।

· हृ बनाने के लिए ह के बाद प्लस बटन दबाएं, इसी प्रकार से कृ ,पृ, मृ, आदि बनाएं जाते है।

· द्द बनाने के लिए द के बाद हलंत लगाएं एवं पुनः द बनाएं इसी प्रकार द्व, त्त,क्ख, द्भ आदि बनाएं जाते है।

उपरोक्त वर्ण एवं शब्दो के अलावा अन्य ऐसे वर्ण भी होते है जो किसी वर्ण कों मिलाकर नही बनाए जा सकते , जैसे -?, !, +, = आदि।

रेमिंग्टन ले आऊट में ऐसे वर्णो कों बनाने के लिए कुछ शॉर्टकट कीज निर्धारित है जो Alt के साथ प्रयुक्त होती है ।

कुछ उपयोगी शॉर्टकट कीज निम्नानुसार है:-

Alt & 33 से !

Alt & 43 से +

Alt & 61 से =

Alt & 63 से ?

Note: यूजर्स ? सिम्बल नही बना पाते क्योकि विंडोज 7 से दायी तरफ का अल्ट बटन निष्क्रिय होता है। इसलिए अगर आप विंडोज उपयोग कर रहे है तो आप कों बायी तरफ वाले अल्ट बटन का उपयोग करना चाहिए।

साईबाबा एजुटेक” लेकर आया है प्रतियोगी और एंट्रेन्स परीक्षाओं की तैयारी एक साथ, जहाँ पर प्रतिदिन लाइव क्लासेस और पीडीएफ नोट्स भी बिल्कुल फ्री में उपलब्ध कराए जाते है, नीचे दिए गए लिंक से जुड़कर अपनी तैयारियों को बेहतर बनाएं।

SaiBaba EduTech Pvt. Ltd.
error: Content is protected !! ©SaiBabaEduTech